Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ED के हाथ लगा रिया चक्रवर्ती का दूसरा मोबाइल नम्बर, शहर से बाहर होते थे सुशांत सिंह राजपूत तो इस शख्स से घंटों बात करती थी 'जलेबी' एक्ट्रेस



ED के हाथ लगा रिया चक्रवर्ती का दूसरा मोबाइल नम्बर, शहर से बाहर होते थे सुशांत सिंह राजपूत तो इस शख्स से घंटों बात करती थी 'जलेबी' एक्ट्रेस


सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) लगातार रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कस रही है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती के सामने सुशांत सिंह राजपूत के पैसों के साथ की गई हेराफेरी पर खूब सवाल दागे हैं और अब सुनने में आ रहा है कि पूछताछ के दौरान ही ईडी के हाथ रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक अहम सबूत मिल गया है। जी हां खबरों की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने अभी तक अपने एक मोबाइल नम्बर के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया था और ईडी को इस बात की भनक लग चुकी है। बीते दिनों ही ईडी ने रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के मोबाइल फोन के डिलीट किए गए डाटा को भी रीकवर करने में जुटी हुई है।



वहीं ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि जनवरी महीने में रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट के साथ लगभग 92 घंटे तक बात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जब-जब सुशांत सिंह राजपूत मुंबई से बाहर होते थे तो रिया अधिकतर महेश भट्ट के साथ घंटों फोन पर बात किया करती थी। रिया चक्रवर्ती ने 20 से लेकर 25 फरवरी के बीच महेश भट्ट को कई बार फोन मिलाया था। 

खुद को बेगुनाह साबित करने में जुटी हुई है रिया
ईडी और सीबीआई की मार पड़ने के बाद रिया चक्रवर्ती के पास कोई भी चारा नहीं बचा है, ऐसे में 'जलेबी' एक्ट्रेस खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए आए दिन कुछ ना कुछ हथकंडे जरुर अपना रही है। हाल ही में रिया ने सुशांत सिंह राजपूत का एक लेटर और सिपर की तस्वीर को शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि सुशांत की प्रॉपर्टी के नाम पर उनके पास सिर्फ यही चीजें हैं। 

Post a Comment

0 Comments