Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच को अधूरा छोड़कर पटना वापस पहुंची टीम, बोले 'हमारे हाथ पुख्ता सबूत...'



सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच को अधूरा छोड़कर पटना वापस पहुंची टीम, बोले 'हमारे हाथ पुख्ता सबूत...'


बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अब सीबीआई करने जा रही है। बीते दिन ही मोदी सरकार ने इस बात का ऐलान किया है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस को सीबीआई सुलझाएगी। इस खबर के सामने आने के बाद बिहार पुलिस अब पटना वापस लौट गई है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कुछ समय पहले ही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची थी। चार लोगों की इस टीम ने कई दिनों तक लगातार सुशांत सिंह राजपूत केस की छानबीन करके सबूत इकट्ठे किए हैं।



टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिहार पुलिस ने छानबीन बीच में छोड़कर वापस आने का फैसला कर लिया है। हाल ही में बिहार पुलिस ने आरोप लगाए थे कि मुंबई पुलिस जांच में उनका सहयोग नहीं कर रही है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने पटना के एसपी विनय तिवारी को क्वारिंटाइन कर दिया था। 

विनय तिवारी सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे थे लेकिन उनको तहकीकात करने की इजाजत नहीं मिल पाई। ऐसे में बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच काफी तानातनी देखने को मिली। बीएमसी ने दावा किया है कि वह कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स को गंभीरता के साथ फॉलो कर रहे हैं। बीएमसी के तेवर देखकर बिहार पुलिस की टीम छिपने पर मजबूर हो गई थी ताकि सुशांत सिंह राजपूत केस की छानबीन पर कोई बुरा असर न पड़े।



बीएमसी के इस फैसले की वजह से सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच बीच में ही अटक गई थी। जिसके बाद बिहार टीम को वापस बुलाने का फैसला कर लिया गया है। बिहार टीम ने दावा किया है कि जांच अधूरी रहने के बाद भी बेहद अहम सबूत उनके हाथ लगे हैं। जिनके बिनाह पर आगे की कार्यवाही जारी की जाएगी। बिहार टीम के वापस आ जाने के बाद महाराष्ट्र और बिहार सरकार के बीच तनातनी तेज होती नजर आ रही है।


Post a Comment

0 Comments