
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले के संबंध में अभिनेता के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 'जलेबी' एक्ट्रेस रिया पिछले एक साल से अभिनेता के साथ रिलेशनशिप में थी। सुशांत के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाये हैं। डीएनए के रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी आरोपों के बाद यह बताया गया है कि रिया चक्रवर्ती ने अग्रिम जमानत के लिए दायर करने की संभावना है। एफआईआर होने के बाद बीती रात अभिनेत्री ने अपने वकील से मुलाकात की। रिया की वकील आनंदिनी फर्नांडिस को कल रात तीन घंटे की चर्चा के बाद चक्रवर्ती के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया।
रिया के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें धारा 341, 342, 380, 406, 420 और 306 शामिल हैं। केके सिंह ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पिछले साल मई 2019 में अपने बेटे के साथ दोस्ती की और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए उसके संपर्कों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि रिया को उनके परिवार ने सहायता प्रदान की थी क्योंकि वे उनकी संपत्ति को देख रहे थे। के के सिंह चाहते हैं कि पुलिस यह जांच करे कि अभिनेता द्वारा रखे गए बैंक खाते में जमा 15 करोड़ रुपये कहां स्थानांतरित किए गए हैं। यह भी आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री ने सुशांत के परिवार के किसी भी सदस्य को अभिनेता के साथ रहने से मना कर दिया।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने 6 जून को सुशांत के घर का दौरा किया और कैश, उसका लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित उसके कई सामानों को नष्ट कर दिया। सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस को यह मामला दर्ज कराया है। बिहार पुलिस इस मामले की जांच करने के लिए 4 पुलिस ऑफिसर्स को मुंबई भेजा है। सुनने में आ रहा है आज बिहार पुलिस मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच के दस्तावेज की मांग कर सकती है।

0 Comments