
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में परत दर परत नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक मुंबई पुलिस की जांच जहां सिर्फ ‘प्रोफेशनल राइवलरी’ के एंगल से ही आगे बढ़ती दिख रही थी। तो वहीं, बीते दिन दिवंगत एक्टर के पिता केके सिंह ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवा दी। इस सिलसिले में सुशांत सिंह राजपूत के पिता की शिकायत के बाद बिहार पुलिस के चार अधिकारी मुंबई पहुंचे थे और पुलिस से मिलकर आगे की पड़ताल शुरू हो चुकी है। इसके आगे की जानकारी कुछ इस तरह है।
बीते दिन रिया चक्रवर्ती के घऱ पर देर रात काफी मीडिया जमा रही और इसके बाद उनसे मिलने अदाकारा की वकील वहां पहुंची थी। जिसके बाद अदाकारा को अग्रिम जमानत दिलाने की कार्रवाई शुरू हो गई। इस बीच ये चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है कि रिया चक्रवर्ती अपने घर से गायब हैं और अब पटना पुलिस अदाकारा की तलाश में जुट चुकी है। तो वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के वकील का बड़ा बयान सामने आया है।
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनके परिवार की ओर से इस केस की पैरवी कर रहे वकील विकास सिंह ने मांग की है कि रिया चक्रवर्ती को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वकील विकास सिंह ने ये भी खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने 10 दिन पहले उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद से ही वो दिवंगत एक्टर के परिवार को केस को लेकर गाइड कर रहे हैं। वकील ने कहा है कि अगर उनकी मौत के पीछे बड़े प्रोडक्शन हाउस का हाथ है भी तो भी पुलिस को रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट नहीं देनी चाहिए।
सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिव इन में रह रहीं थी रिया चक्रवर्ती
यही सबसे बड़ा सवाल है। सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच बीते कुछ महीनों में करीबियां बढ़ी थी और इसके बाद दोनों लिवइन में रह रहे थे। लेकिन सुशांत की आत्महत्या से चंद रोज पहले अचानक रिया चक्रवर्ती अपने घर चली गई थी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपनी एफआईआर में बताया है कि रिया चक्रवर्ती ने इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत का नंबर ब्लॉक कर दिया था और वो उन्हें कई दिनों से ब्लैकमेल कर रही थी।

0 Comments