Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ankita Lokhande ने कंगना रनौत के सामने बयां की सुशांत की दर्द भरी कहानी, कहा 'उसे इतना परेशान किया गया कि वो...'



Ankita Lokhande ने कंगना रनौत के सामने बयां की सुशांत की दर्द भरी कहानी, कहा 'उसे इतना परेशान किया गया कि वो...'


कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से ही अदाकारा कंगना रनौत मूवी माफिया गैंग के खिलाफ बयान दे रही हैं और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई लोगों के सामने पेश कर रही हैं। अपने ताजा इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने उन्हें बताया था कि एक्टर को किस तरह से परेशान किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ न केवल लोगों ने गुटबाजी की थी बल्कि उनके खिलाफ नेगेटिव खबरें भी फैलाई थीं।



टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने बताया है कि, 'जब मैंने अंकिता से बात की तो उसने मुझे शुरूआत से पूरी कहानी बताई। उसने मुझे बताया कि सुशांत को किस तरह से अलग कर दिया गया था, जिसको वो हैंडिल नहीं कर पाए।

कंगना रनौत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'अंकिता ने मुझे बताया है कि सुशांत सुपरस्टार बनने के बाद भी काफी सीधे थे। हालांकि वो इतने दिन इंडस्ट्री में रहने के बाद भी मोटी चमड़ी के आदमी नहीं बन पाए थे। वो जब नए थे तो ट्विटर पर फैंस से लड़ाई करते थे कि वो उनके बारे में ऐसा क्यों सोचते हैं ? उनके दिमाग में ऐसी बातें कहां से आईं ? वो लोगों को बताते थे कि वो वैसे इंसान हैं, जैसा उनके बारे में बताया जा रहा है।'

'उनके खिलाफ कई ऐसी बातें फैलाई गईं, जिनसे वो परेशान हो गए थे। वो यह एक्सेप्ट ही नहीं कर पाए कि लोग उनके बारे में ऐसा सोचते हैं। अंकिता ने मुझे बताया कि खराब पीआर, गुटबाजी और पब्लिक में होने वाली बेज्जती को सुशांत एक्सेप्ट ही नहीं कर पाए। वो इन सब चीजों से बहुत परेशान हो चुके थे। सुशांत गॉसिप और गुटबाजी से दूर रहकर अपने काम में मन लगाते थे।



'हम जैसे लोग जब इंडस्ट्री में आते हैं तो बॉलीवुड के बड़े-बड़े लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। सुशांत भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के बीच अपनी जगह बनाना चाहते थे। अंकिता ने मुझसे कहा कि कंगना सुशांत एकदम तुम्हारी तरह था। वो बुद्धिमान था और केवल अपने काम में मन लगाता था। एक अंतर जो तुम दोनों में था वो यह कि सुशांत बॉलीवुड के लोगों में जगह बनाना चाहता था और तुम इन चीजों से ऊपर उठ चुकी हो।'

Post a Comment

0 Comments