Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Sushant Singh Rajput के बाद मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे ने फांसी लगाकर दी जान



Sushant Singh Rajput के बाद मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे ने फांसी लगाकर दी जान


भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बीती 14 जून के दिन सुशांत सिंह राजपूत के रूप में एक बड़ा झटका लगा था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और लगातार इस केस में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं।



सिनेमाप्रेमी अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उबर भी नहीं पाए थे कि उन्हें आशुतोष भाकरे के रूप में दूसरा झटका लग गया है। मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर आशुतोष ने 20 जुलाई के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। आशुतोष ने अपनी जान क्यों दी है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन उनकी मृत्यु ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। 

साल 2016 में हुई थी शादी
एक्टर आशुतोष भाकरे ने 21 जनवरी 2016 के दिन मराठी अदाकारा मयुरी देशमुख के साथ शादी रचाई थी। बताया जाता है कि इनकी शादीशुदा जिंदगी काफी खुशहाल थी और दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग थी। आशुतोष और मयुरी नादेड़ के गणेश नगर इलाके में रहते थे।



मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थे आशुतोष भाकड़े
कलाकार आशुतोष भाकड़े मराठी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में से एक थे। उन्होंने मराठी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था और दर्शक उनकी अदाकारी को खूब पसंद करते थे। आशुतोष की मृत्यु की खबर फैंस के बीच आग की तरह फैल रही है, जिस पर भरोसा करना सभी के लिए मुश्किल हो रहा है।


Post a Comment

0 Comments