Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Rhea Chakraborty ने कानून के चंगुल से बचने के लिए हायर किया सबसे महंगा वकील, सलमान खान-संजय दत्त से भी है कनेक्शन





सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पुलिस का चंगुल कसता जा रहा है। दिवंगत एक्टर के पिता केके सिंह ने बीते दिन अदाकारा के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद एक्ट्रेस से पूछताछ के लिए पटना पुलिस के 4 अधिकारी मुंबई पहुंच चुके हैं। मुंबई में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के घर पर जब पटना पुलिस के अधिकारी पहुंचे तो अदाकारा वहां से गायब मिली है। इस बीच अदाकारा ने एक वकील हायर कर अग्रिम जमानत की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि रिया चक्रवर्ती ने जिस वकील को अपने केस के लिए हायर किया है उनकी फीस बेहद ज्यादा है।



सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती का केस वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं। वकील मानशिंदे देश के सबसे महंगे वकीलों की लिस्ट में शामिल है। सतीश मानशिंदे की उम्र 50 साल हैं औऱ उन्हें महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश मानशिंदे कोर्ट में अपने मुवक्किल को बचाने के लिए काफी मोटी रकम वसूलते हैं। कहा जाता है कि वकील मानशिंदे 10 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से फीस चार्ज करते हैं। 

सलमान खान-संजय दत्त से है ये कनेक्शन
खास बात ये है कि सतीश मानशिंदे वही वकील हैं जिन्होंने संजय दत्त की हिरासत के बाद उनका केस लड़ा था और सतीश मानशिंदे ने ही सलमान खान को हिट एंड रन केस से बाहर निकाला था। इतना ही नहीं, सतीश मानशिंदे इन दिनों पालघर लिंचिंग मामले में भी पैरवी कर रहे हैं।



रिया चक्रवर्ती पर लगे हैं गंभीर इल्जाम
रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपनी ओर से दायर याचिका में कई गंभीर इल्जाम लगाए हैं। रिया चक्रवर्ती पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 342 (गलत तरह से बंद रखना), 380 (चोरी), 406 (धोखाधड़ी), 420 (धोखा देना और बेईमानी से संपत्ति छीनना) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। 


Post a Comment

0 Comments