Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Kanika Kapoor coronavirus से संक्रमित अपने पिता का फूटा गुस्सा, कहा ‘हमारी जांच कराने की जगह जरूरतमंद लोगों की जांच करें...’

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पांचवी मेडिकल टेस्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके बावजूद डॉक्टरों का कहना कहना है कि कनिका पहले से ठीक हैं और उनकी सेहत से सुधार आ रहा हैं। कनिका कपूर इस समय लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में अपना इलाज करा रही हैं। वो समय पर दवाईयां ले रही हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आ रही हैं। मीडिया में आई ताजा खबर के अनुसार कनिका कपूर में इस समय कोरोनावायरस बीमारी के कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। सरकारी गाइडलाइन्स के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल से तभी छुट्टी मिलती है जब उसकी जांच की रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। पांचवा मेडिकल टेस्ट पॉजिटिव होने के बाद डाक्टर्स एक बार फिर से कनिका कपूर का नया टेस्ट करने वाले हैं।




इस बारे में कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आज तक से बात करते हुए बताया है किए कनिका कपूर की बार बार जांच कराने की जगह इस समय जरूरतमंद लोगों की जांच किए जाने की जरूरत है।कनिका के परिवार के मुताबिकए कनिका कपूर डॉक्टरों की सलाह से दवाई ले रही हैं उनका खाना भी सलाह के हिसाब से ही चल रहा है। वो जल्द ही ठीक होकर हम सबके बीच आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोरोना की दूसरी जांच के लिए डॉक्टर्स ने कनिका कपूर के माता पिता को जांच के लिए सम्पर्क किया था लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया था और टेस्ट नहीं करवाया। आपको बता दें सिंगर कनिका कपूर तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की बात छुपाई। विदेश से लौटने के बाद कनिका कपूर कई पार्टीयों में शामिल हुई थीं। इसके विपरीत भारत सरकार ने विदेश से लौटने वाले सभी नागरिकों को घर में रहने की हिदायत दी थी।

Post a Comment

0 Comments