हॉलीवुड के गलियारे से एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर, गिटारिस्ट और ग्रैमी अवॉर्ड विनर रहे दिग्गज कलाकार एडम शेल्ससिंगर की मृत्यु कोरोना वायरस से हो गई है। एडम शेल्ससिंगर महज 52 साल के थे। एडम शेल्ससिंगर की इस खतनाक बीमारी से हुई मौत की खबर से हॉलीवुड में शोक का माहौल छा गया है। एडम शेल्ससिंगर के निधन की खबर पर मशहूर हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स ने भी एक ट्वीट के माध्यम से दुख जताया है।

टॉम हैंक्स ने एडम शेल्ससिंगर के निधन की खबर पर दुख जताते हुए लिखा हैए ष्एडम शेल्ससिंगर के बिना यहां पर कोई भी धुन नहीं होगी उनके बिना जो कुछ भी करें। वो अकेले ही ऐसे थे। कोविड 19 के चलते उन्हें खो दिया। बहुत दुख हो रहा है। टॉम हैंक्स।
एडम शेल्ससिंगर हॉलीवुड के एक जाने माने नाम थे और कई फिल्मों के लिए शानदार गीतों के चलते सफलता के शिखर पर पहुंच चुके थे। उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए क्रिस क्राबा ने कहा हैए मैं उन्हें एक मेंटर और एक दोस्त की तरह जानता था। हमें इस बीमारी को वाकई गंभीरता से लेना चाहिए। घरों में बंद रहना काफी मुश्किल है लेकिन जिंदगियां बचाने के लिए ये जरुरी है।
सॉन्ग राइटर डियान वॉरेन ने एडम शेल्ससिंगर दुख जताते हुए कहा है आपकी आत्मा को शांति मिले एडम शेल्ससिंगर। आपके परिवार को ढेर सारा प्यार और हमारी सांत्वना। आपके गानों के लिए शुक्रिया।
टॉम हैंक्स भी थे कोरोना वायरस के शिकार
जिन्हें नहीं पता है उन्हें हम बता दें कि मशहूर हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स भी कोरोना वायरस से पीड़ित थे। वो और उनकी पत्नी रीटा विल्सन दोनों को ये गंभीर बीमारी उस वक्त लगी जब वो ऑस्ट्रेलिया से एक फिल्म की शूटिंग के बाद अपने देश लौट रहे थे। अमेरिका लौटते लौटते टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी की तबीयत खराब होती गई और दोनों को बाद में जांच के दौरान कोरोना वायरस से ग्रसित पाया गया था।
अमेरिका में हो चुकी हैं इतनी मौंते
चीन से शुरू हुए इस वायरस ने अमेरिका में भी पांव पसार लिए हैं और अब तक वहां 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और बीते 24 घंटे में 884 लोग इस वायरस का शिकार हो चुके हैं।
गिरफ्त में है बॉलीवुड भी
हमारे देश में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस गंभीर वायरस से अब तक 1500 से ज्यादा लोग भारत में पॉजिटीव पाए गए हैं और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी इस बीमारी से जूझ रही हैं जो इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं।

0 Comments