कोरोना वायरस कुछ ही समय में पूरी दुनिया में एक महामारी का रूप धारण कर चुका है जिसकी वजह से हर देश की इंडस्ट्रीज ठप्प पड़ी हुई हैं। अगर बात भारत की करें तो यहां भी पूरी तरह से प्रोडक्शन रुक गया है और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े बड़े सितारे खुद तो घर पर बैठे हुए हैं ही उसके साथ साथ वो अपने फैंस को भी घर पर ही रहने की सलाह दे रहे हैं। अब क्योंकि बॉलीवुड सितारे घरों पर बैठे हुए हैं तो ऐसे में फिल्मों की शूटिंग भी पूरी तरह से रुकी हुई है। इसकी वजह से दिहाड़ी मजदूरों का पेट भरना अपने आप में एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रहा है।

हालांकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सलमान खान और रोहित शेट्टी जैसे दिलदार लोग सामने आ रहे हैं। सलमान खान ने अकेले 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों का पेट भरने की जिम्मेदारी उठाई हुई थी और अब उन्हें रोहित शेट्टी का भी साथ मिल गया है। सूर्यवंशी डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने हाल में ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोइस को 51 लाख रुपये दान किए हैं। इस संस्था के अंतर्गत लाखों रजिस्टर्ड दिहाड़ी मजदूर आते हैं।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोइस के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने एक वीडियो के माध्यम से रोहित शेट्टी को शुक्रिया कहा है और बताया है कि हमारी इंडस्ट्री के हिहाड़ी मजदूरों के प्रति आपका यह प्यार सराहनीय है। आपको इस योगदान के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद रोहित शेट्टी। इस मुस्किल की घड़ी में को दिया गया आपका 51 लाख का दान प्रेरणादायक है। हमें पूरी उम्मीद है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से मशहूर लोग जिस तरह से कोरोना वायरस पीड़ितों के लिए आगे आ रहे हैं वो और लोगों को भी प्रेरित करेगा और वो अपने अपने क्षेत्र से जुड़े लोगों की मदद करेंगे।

0 Comments